Pithoragarh News :खाई में गिरा कैंपर, चालक की मौके पर मौत

सेराघाट-टांगा मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरने से उसमें सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे भूपेंद्र सिंह (32) पुत्र मोहन सिंह निवासी टांगा तहसील बंगापानी कैंपर से मदकोट से अपने घर लौट रहा था।

💠150 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

बताया जा रहा है कि सेराघाट-टांगा सड़क पर ऊपर से बोल्डर गिरने से वाहन असंतुलित होकर सेरघटिया नदी में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में भूपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त क्षेत्र नेटवर्क विहीन होने के चलते किसी को हादसे की खबर नहीं लगी।

सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष बीसी मासीवाल के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को खाई से निकालकर और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

भूपेंद्र का एक बेटा और बेटी है। वह कैंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह काफी मिलनसार था और ग्रामीणों के बाजार के तमाम कार्य करने में मदद करता था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है.

Advertisement