Uttrakhand News :केदारनाथ धाम हेलीयात्रा के लिए बुकिंग शुरू,हेलीकॉप्टर बुकिंग की आ गई नई डेट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। हेलीकॉप्टर बुकिंग की नई डेट आ गई है। ऐसे में अब दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों से चार धाम जाने वाले तीर्थ यात्री हेली सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

💠बुकिंग 27 सितंबर बुधवार से शुरू होने जा रही है।

केदारनाथ धाम हेलीयात्रा के लिए बुकिंग शुरू होने जा रही है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए अक्तूबर की बुकिंग 27 सितंबर बुधवार से शुरू होने जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर तक की बुकिंग फुल हो चुकी हैं। उत्तराखंड में मानसून सीजन में बारिश की वजह से चार धाम यात्रा में कमी आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Elections 2027: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का इस्तीफा

लेकिन, अब बरसात के बाद चारधाम यात्रा जोर पकड़ने लगी है। इसी के साथ ही सितंबर प्रथम सप्ताह से केदारनाथ धाम के लिए हेलीयात्रा भी फिर शुरू हो चुकी हैं। इस बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी रेलवे की कंपनी आईआरसीटीसी उठा रही है।

💠बुकिंग बुधवार 27 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तीन किमी पैदल चलने को मजबूर हुए भक्त; जाम से बेहाल रही व्यवस्था

कंपनी ने पोर्टल httpswww. heliyatra.irctc.co.in पर जानकारी दी है कि आगामी एक से 31 अक्तूबर तक की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार 27 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी। इसलिए इच्छुक श्रद्धालु पोर्टल पर जाकर, टिकट बुक करा सकते हैं।

यूकाडा के सीईओ रविशंकर के मुताबिक कुछ बुकिंग, अंतिम समय में निरस्त होने वाले यात्रियों के कारण भी उपलब्ध होती हैं, लेकिन इसके लिए भी लोगों को पोर्टल पर ही नजर बनाए रखनी होगी।