सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आएंगे आज,8 से होगी मतों की गिनती

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इस उपचुनाव को एक तरह से ‘INDIA’ और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है।

ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है।

💠ये हैं वो सात सीटें जहां हुआ उपचुनाव

जिन राज्यों में यह उपचुनाव हुए हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे। अब आज मतों की गिनती सुबह 8 से होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​धामी सरकार के 4 साल: विकास का संकल्प सिद्धि की ओर, प्रतिव्यक्ति आय में 41% का उछाल

💠जानकारी के मुताबिक, झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो (जेएमएम) के निधन के बाद खाली हुई थी। इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी (कांग्रेस), त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक (CPIM), पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी एससी विधानसभा सीट बिष्णु पांडे (भाजपा) और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट चंदन राम दास (भाजपा) के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सभी सीटों पर भारी मात्रा में मतदान दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नाबालिग बाइक सवार को लापरवाही पड़ी भारी, चेकिंग से बचने के लिए रैश ड्राईविंग करते हुए भागा होमगार्ड जवान को मारी टक्कर— भतरौजखान पुलिस ने संरक्षण में लेकर, गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

💠इतना हुआ मतदान

बता दें कि बीते पांच सितंबर को इन विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। जिनमें, यूपी की घोसी सीट पर 49.42%, बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 74.35 %, त्रिपुरा की बॉक्सानगर पर 86.34% और धनपुर सीट पर 81.88% मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.35% मतदान और झारखंड की डुमरी में 64.84% वोटिंग हुई थी। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 71.84% वोट पड़े थे