Almora News:टैक्सी संचालकों ने नगर में चलने वाली सिटी बस को रोकने की करी मांग, बस के आगे जमकर किया हंगामा

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा।नगर पालिका ने शुक्रवार को नगर से बेस अस्पताल, करबला होकर नगर तक दूसरी सिटी बस का संचालन किया लेकिन इससे नाराज टैक्सी संचालकों ने सिटी बस को टैक्सी स्टैंड पर रोककर धरना दिया।उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के बाद से टैक्सी का संचालन मुश्किल हो रहा है। अब नगर में सिटी बस संचालित कर उनकी परेशानी और बढ़ा दी गई है। उन्होंने इसका संचालन बंद न करने पर टैक्सी की चाबी डीएम कार्यालय में जमा करने की चेतावनी दी है।

🔹बस सेवा से उनका कारोबार चौपट हो जाएगा

पालिका की ओर से शुक्रवार को नगर से बेस अस्पताल तक दूसरी सिटी बस सेवा का संचालन शुरू हुआ। जैसे ही बस चौघानपाटा से टैक्सी स्टैंड पहुंची तो टैक्सी संचालकों ने काले झंडे दिखा इसे रोक दिया और बस के आगे प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के बाद से टैक्सी कारोबार कम हो गया है। कई चालक और वाहन स्वामी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस रूट पर टैक्सी का संचालन कर उनकी आर्थिकी चल रही थी लेकिन इस बस सेवा से उनका कारोबार चौपट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:एलपीजी आपूर्ति पर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश

🔹धरने से उठने के बाद आधे घंटे बाद बस हुई रवाना

इस दौरान उन्होंने पालिका और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि उनके हितों की अनदेखी की गई तो वे अपने वाहन की चाबी डीएम कार्यालय में जमा करने के लिए मजबूर होंगे। टैक्सी संचालकों के धरने से उठने के बाद आधे घंटे बाद ही बस रवाना हो सकी। तभी बस में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

🔹यह रहे मौजूद 

प्रदर्शनकारियों में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, महासचिव नीरज पवार, सचिव अर्जुन सिंह मुस्युनी, उपसचिव आनंद सिंह भोज, कोषाध्यक्ष बालकिशन जोशी, विनोद सिंह बिष्ट, अनूप शाह, सुभाष मल्होत्रा, भरत लटवाल सहित कई टैक्सी संचालक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: 8 मई से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, ₹35 हजार से शुरू है किराया

🔹डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डीएम विनीत तोमर ने नगर के चौघानपाटा में हरी झंडी दिखाकर सिटी बस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस संचालन से कलक्ट्रेट, विकास भवन के साथ ही बेस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज तक आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वहां मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लंबे समय से लोग दूसरी बस चलाने की मांग कर रहे हैं। उनकी समस्या को सुलझाने के लिए दो बस चलाने का निर्णय लिया गया है। सभासदों समेत नगर के कई लोगों ने दो बस चलने पर खुशी जताई।