Uttrakhand News: महिला ब्लाइंड फुटबाल टीम विश्व चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की दो खिलाड़ी ने किया क्वालिफाई

ख़बर शेयर करें -

भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबॉल टीम ने आईबीएसए विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। चैंपियनशिप 14 से 21 अगस्त 2023 तक बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित की जाएगी। यह पहली बार होगा, जब भारत फुटबॉल टीम के साथ एक पैरा महिला टीम भी मैदान में उतारेगा।

🔹टीम में उत्तराखंड से भी दो खिलाड़ी शैफाली रावत और अक्षरा राणा भी शामिल 

भारतीय ब्लाइंड फुटबाल महासंघ ने दस साल के प्रयास के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच सुनील जे मैथ्यू ने गामा फुटबाल ग्राउंड, कोच्चि, केरल में आयोजित विदाई समारोह में भारतीय टीम की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​"चंपावत: पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के भाई की बेरहमी से हत्या, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने दराती-फावड़े से किया हमला"

🔹भारतीय टीम 12 अगस्त को यूनाइटेड किंगडम के लिए भरेगी उड़ान

वेणु राजामोनी आईएफएस ने समारोह की अध्यक्षता की और लेखिका और बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय ने उद्घाटन किया। मलयालम फिल्म स्टार सिजॉय वर्गीस ने भारतीय महिला फुटबालर अक्षरा राणा के साथ भारतीय टीम की जर्सी लॉन्च की। भारतीय टीम 12 अगस्त को केरल के कोच्चि से यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:UOU में अब सिर्फ NET-JRF पास अभ्यर्थियों को ही मिलेगा PhD में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा खत्म

🔹भारतीय टीम यह खिलाड़ी शामिल

आशा चौधरी और ठाकरदा निरमाबेन (गुजरात) दीपाली कांबले और कोमल गायकवाड़ (महाराष्ट्र) प्रतिमा घोष और संगीता मेत्या (पश्चिम बंगाल) शेफाली रावत और अक्षरा राणा (उत्तराखंड), गोलकीपर, कंचन पटेल (मध्य प्रदेश) और अपर्णा एडाथोडाथिल (केरल)