Almora: जिलाधिकारी ने संबंधित समितियों के साथ की बैठक, दिए ये जरुरी दिशा निर्देश

ख़बर शेयर करें -

उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष आयोजित होने वाले दुर्गा महोत्सव एवं दशहरा महोत्सव 2023 के सफल आयोजन एवं पुतला दहन के लिए स्थान चिन्हीकरण किए जाने के संबंध में नगरपालिका अल्मोड़ा में अध्यक्ष दशहरा समिति, दुर्गा महोत्सव समिति तथा अन्य संबंधितों के साथ बैठक की गई।

🔹हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में नहीं होगा पुतला दहन का कार्यक्रम

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नाबालिग बाइक सवार को लापरवाही पड़ी भारी, चेकिंग से बचने के लिए रैश ड्राईविंग करते हुए भागा होमगार्ड जवान को मारी टक्कर— भतरौजखान पुलिस ने संरक्षण में लेकर, गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

बैठक में निर्णय लिया गया कि दशहरा पर्व पर होने वाले पुतला दहन कार्यक्रम हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित नहीं किए जाएंगे, क्योंकि स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य गतिमान हैं।

🔹विकल्प के तौर पर जीआईसी मैदान, सिमकनी मैदान, डायट मैदान चिन्हित

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर किया प्रतिभाग विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

उन्होंने बताया कि पुतला दहन के लिए जीआईसी मैदान, डायट मैदान अथवा सिमकनी मैदान विकल्प के तौर पर हैं। पुतला दहन के लिए दशहरा समिति तथा पुतला समितियां आपसी समन्वय के साथ निर्णय करेंगी कि उपरोक्त स्थानों में से किस स्थान पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।