अल्मोड़ा में 25 फरवरी को महिला होल्यारों की टीमों की होगी प्रतियोगिता पूरे कुमाऊँ से होगी भागीदारी

0
ख़बर शेयर करें -

महिला कल्याण संस्था की महिला होलिकोत्सव की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक संस्था के ऑफिस में हुई जिसमें महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस बार होलिकोत्सव को और भी उत्साह एवं उल्लास से संपन्न करने में सभी सदस्य अपने तन मन धन से सहयोग करेंगे

 

 

 

 

 

महिला होली को उत्सव का कार्यक्रम 25 फरवरी को सर्वप्रथम नंदा देवी मंदिर परिसर में खड़ी होली से प्रारंभ होगा तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद महिलाओं की होली प्रतियोगिता आरंभ होगी उसके बाद लड़कियों की होली प्रतियोगिता होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

 

 

 

26 फरवरी को सर्वप्रथम 11:00 बजे से सिद्ध नौला मंदिर से सांस्कृतिक जुलूस प्रारंभ होगा जो नगर में भ्रमण करते हुए 1:00 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर में पहुंचेगा तत्पश्चात अल्मोड़ा की टीमों की प्रतियोगिता कुमाऊं से आई टीमों के साथ होगी। इस बार टीम नैनीताल रानीखेत बागेश्वर हल्द्वानी भवाली व दनिया से आएंगी। जुलूस में सभी 18टीमें भाग लेंगी ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

 

 

 

 

बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल द्वारा की गई एवं संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय व सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया बैठक में दीपा सतीश जोशी राधिका जोशी ममता चौहान अनीता रावत गीता शाह रेखा चौहान रमा जोशी मंजू रावत सरला बिष्ट मंजू जोशी कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा आशा पंत अनुराधा अग्रवाल आशा कर्नाटक चंद्रा अग्रवाल मंजू अग्रवाल दीपा जोशी अदिति अग्रवाल पांडे अंजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *