कफ सीरप से 18 बच्चों की मौत के चलते, नोएडा की दवा कंपनी को लगा ताला

0
ख़बर शेयर करें -

Noida News: मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने ड्रग लाइसेंस कैंसिल कर दिया है।

 

विभाग की तरफ से ये कार्रवाई इसीलिए की गई है क्योंकि इस कंपनी के द्वारा तैयार कफ सीरप पीने से उज्बेकिस्तान में कथित रूप से 18 बच्चों की मौत हो गई थी उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित कफ सीरप स्थित कंपनी मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने ड्रग लाइसेंस कैंसिल कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

विभाग की तरफ से ये कार्रवाई इसीलिए की गई है क्योंकि इस कंपनी के द्वारा तैयार कफ सीरप पीने से उज्बेकिस्तान में कथित रूप से 18 बच्चों की मौत हो गई थी. इस मामले के सामने आने के बाद दवा कंपनी के 36 सैंपल चैक होने के लिए चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय औषधि परीक्षण लैब भेजे गए थे।

 

जिसमें से 22 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे, कफ सीरप के कई सैंपलों में डायथिलीन ग्लाइकाल और एथिलीन ग्लाइकाल की मात्रा अधिक पाई गई है,

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

इसी के ही साथ कफ सीरप में प्रोफाइलिंग ग्लाइकोल पाया गया था, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि इसी कफ सीरप को पीने से बच्चों की मौत हुई है या नहीं वहीं भेजे गए 36 सैंपल में से अभी 14 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *