Weather Update :उत्तराखंड के मैदानी भाग में घना कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट जारी, इन तीन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड के मैदानी भाग में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

शनिवार दोपहर बाद बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों और केदारनाथ धाम में हिमपात होने से समूचा क्षेत्र कड़ाके की शीतलहर की चपेट में है। देहरादून और आसपास के क्षेत्र में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तपमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ​कुंजवाल के नेतृत्व में मल्ला गैराड़ में गर्जी कांग्रेस: 'संविधान और दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं'

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को तीन पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।। मैदानी जनपद ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार में घने कोहरे के यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक जनवरी से आगे तीन दिनों तक कोहरा का प्रकोप और गहरा सकता है। घने कोहरे का असर ट्रेनों व हवाई सेवाओं पर भी पड़ने की संभावना है। दिन में चटख धूप खिलने से तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नए साल पर उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना कम ही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम विभाग की चेतावनी: प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश, तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार मौसम साफ रहा और सुबह से ही धूप खिली रहे अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छा सकता है एवं अपराह्न बादल होने की संभावना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *