ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, जिससे तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है।

🌸हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। जिससे अगले कुछ दिनों में पारे में तेजी से गिरावट की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“कोशिश – एक नई आशा’’: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की विशेष पहल, थानों में सुनी गईं समस्याएं

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, दून में सुबह हल्की धुंध छाई रही, जिससे कंपकंपी बढ़ गई। इसके अलावा दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में रात को भी धुंए और धुंध के गुबार छाये हैं।

वहीं, दिन में चटख धूप खिलने से पारा चढ़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अभी अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

रात को पाला पड़ने से अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज और कल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:बड़ी खबर: उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। इस बीच तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद बुधवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिसके कारण पारे में तेजी से गिरावट आने और प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

🌸शहर

🌸अधिकतम

🌸न्यूनतम

🌸देहरादून

25.8

7.9

🌸ऊधमसिंह नगर

23.4

5.2

🌸मुक्तेश्वर

19.7

6.2

🌸नई टिहरी

19.5

6.2

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *