ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और प्रचंड गर्मी व हीटवेव से काफी राहत मिला। भीषण गर्मी और सूरज की तेज लालिमा से शनिवार दोपहर तक लोगों का हाल बेहाल था।दोपहर बाद अचानक तेज हवा चलने से देहरादून की फिजां मानो बदल सी गई। वहीं देहरादून, झूलाघाट, बस्तिया, अल्मोड़ा, नैनी डंडा और जॉलीग्रांट में बारिश भी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून (आईएमडी) के मुताबिक राज्य के कई जनपदों में अगले कुछ घंटे झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी ने जनपद देहरादून के कुछ क्षेत्रों में विशेष कर मल देवता क्षेत्र में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने एवं आंधी-तूफान होने की चेतावनी जारी की है। वहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने संभावना जताई है और सतर्कता व सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: जिला न्यायालय में POSH अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में बदला मौसम का मिजाज सुबह से चटक धूप रही परंतु दोपहर बाद आदि तूफान व तेज हवाएं चली, मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना है धूप भी खिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *