Weather Update :पहाड़ में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना,मैदानी क्षेत्रों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पहाड़ में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जबकि पर्वतीय इलाकों में हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार गुरुवार की सुबह मुक्तेश्वर सबसे ठंडी जगह रही। यहां का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में मध्यम स्तर तक बारिश होने की संभावना है। जबकि चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा जिलों में अगले दो दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे पहाड़ों में बारिश से मौसम में ठंडक बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर हल्द्वानी सहित मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए होने के बावजूद गर्मी और उमस बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई, दन्या व SOG पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता ठिकाने बदलकर बचता रहा मफरूर चालाकी से पहुंचा पिथौरागढ़, दन्या पुलिस ने धर दबोचा

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना है धूप खिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *