Weather Update :उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट,प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र पर बर्फबारी का सिलसिला भी जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तराखंड के कुमाऊं के पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रपुर, खटीमा, बागेश्वर समेत सभी जिलों में बादल छाए हुए है। इस सभी इलाकों में आज सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सर्द बना हुआ है।

💠उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। 

हालांकि, दीपावली पर्व से पहले ही प्रदेश में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी थी। तो वहीं, अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने शुरू हो गई है।

इसके साथ ही प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र पर बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है। प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र पर हो रही बर्फबारी के चलते पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर बढ़ गया है। सोमवार यानी बीते दिन प्रदेश भर में कोहरा देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून रोड पर चलती आल्टो कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

💠 साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बादल भी छाए दिखाई दे रहे हैं। 

मंगलवार को मौसम ने बदली करवट के चलते बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है साथ ही अन्य उच्च हिमालय क्षेत्र पर बराबरी का सिलसिला भी जारी है जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का कहर बढ़ गया है। यही नहीं, मसूरी के तापमान का पर भी 7 डिग्री तक गिर गया है। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्रों खासकर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है। जिसका असर प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा प्रदेश के मैदानी जिलों खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे की संभावना जताई गई है, साथ ही देहरादून में बदल छाए हुए है। लिहाजा देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोहाघाट में ली 'पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बैठक', संगठनात्मक विषयों व क्षेत्र के विकास पर हुई मंथन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही बादल और धूप रही,ठंडी हवाए भी चली जिससे तापमान में गिरावट आई, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार धूप और बादल रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *