Weather Update :उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक हो सकती हैं बढ़ोतरी,अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हरिद्वार, रुड़की व देहरादून का अधिकतम तापमान शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। दोपहर के समय चटख धूप महसूस की रही है। सुबह एवं शाम को अभी भी हल्की ठंड हो रही है।

चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं दोपहर के समय हल्के बादल छाये, लेकिन दोपहर तीन बजे बाद एक बार मौसम फिर साफ हो गया। पहाड़ों में सुबह एवं शाम को अभी भी ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:आज से खुला 'वैली ऑफ फ्लावर्स': पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हुई फूलों की घाटी, खिले दुर्लभ फूल

💠इतना रहा देहरादून का तापमान

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 29.2 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 6.7 डिग्री सेल्सिैयस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 20.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सीएम धामी के अल्मोड़ा पहुंचते ही हंगामा, काले झंडे दिखाने उतरे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

💠अगले चार दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन दौरान मैदानी कुछ इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। साढ़े तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में सोमवार को बादल छाये रह सकते हैं।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में समानता मौसम साफ रहेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *