Weather Update:पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव एक बार फिर पहाड़ों के साथ मैदानी राज्यों में बढ़ाएगा ठंड,उत्तराखंड में होगा हिमपात

0
ख़बर शेयर करें -

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव एक बार फिर पहाड़ों के साथ मैदानी राज्यों में ठंड को बढ़ाएगा। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भी घाटी के निचले इलाकों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

हिमाचल के शिमला सहित प्रदेश भर में दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ गई, इससे पांच शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है।

🌸उत्तराखंड में होगा हिमपात

यहां के मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी से प्रदेश में हल्की वर्षा व हिमपात होगा जबकि चार से सात जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में झमाझम वर्षा व पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होगा। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण छह और सात जनवरी को उच्च हिमालय में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ITI के पास कलवर्ट में फंसा बैल, फायर ब्रिगेड ने जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाला

🌸देहरादून की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो सकती है

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो सकती है। बिहार में भी उत्तर पछुआ हवा के साथ बादलों की आवाजाही बने रहने के कारण ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी एवं बांका प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:मातृशक्ति का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: अल्मोड़ा में 90 मेधावी छात्राओं की माताओं को किया गया सम्मानित

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा परंतु अपराह्न बाद आसमान में बादल छा गए जिससे ठिठुरन बड़ी, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार धूप बादल रहेंगे कोहरा बढ़ा सकता है समस्या।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *