Weather Update :समूचे उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी,लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

समूचे उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी है। विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त है।

कई वर्षों बाद जून में दून के अधिकतम तापमान में तेजी आई है।

बीते मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 122 वर्ष में सर्वाधिक है। वर्ष 2022 में जून में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। जबकि आल टाइम रिकार्ड वर्ष 1902 में 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को भी दून का तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

💠पारे में और इजाफा होने की संभावना

अगले दो से तीन दिन दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में पारे में और इजाफा होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को भी सुबह नौ बजे पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दोपहर 12 बजे दून का पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :राज्य शैक्षिक अनुसंधान ने आज से राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कर दो शुरू, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

बीते मंगलवार के मुकाबले अधिकतम पारे में हल्की कमी दर्ज की गई, लेकिन दोपहर को चिलचिलती गर्मी असहनीय है। दून के अलावा ऊधम सिंह नगर का तापमान सामान्य से पांच अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस न न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

💠चार जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। केवल पर्वतीय जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आसपास के निचले इलाकों में 30 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है और बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

💠लू के चलते दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र ने भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए दोपहर 12 से चार बजे के बीच घर से बाहर कम ही निकलने की सलाह दी है। यदि बहुत आवश्यक हुआ तो चेहरा और सिर पूरी तरह हल्के कपड़े से ढककर ही बाहर निकलें, ताकि भीषण गर्मी से कुछ बचा जा सके।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में समानता मौसम साफ रहेगा धूप के खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *