भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले रविवार 20 जुलाई को रेड अलर्ट, 21 और 22 जुलाई, 2025 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व शैलेंद्र सिंह नेगी ने ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा-अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है।

21 और 22 जुलाई को कतिपय स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है। एडीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन को नियंत्रित करने और आपदा-दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई को संबंधित तहसील, आपदा कंट्रोल रूम तथा जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से क्षति सूचना को तत्काल आदान-प्रदान को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाथी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

🌸हाई अलर्ट पर अधिकारी

इस अवधि में तहसील- विभागीय नोडल एवं अन्य अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में एनएच,पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी तत्काल मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।

थाना-चौकी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सेट आदि सहित हाई अलर्ट पर रहेंगे। इस अवधि में अधिकारी-कर्मचारी के मोबाइल आन रहेंगे। भूस्खलन संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों को उचित व्यवस्था बनाए रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दिसंबर में सजेगा विंटर कार्निवल का रंग, विंटर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

किसी भी प्रकार की आपदा सूचना आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178/79/81 या टोल फ्री नंबर 1077 एवं राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0135-2710334 या 2710335 इसके अतिरिक्त 9058441404 या 8218867005 पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराएं।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, और तापमान में भी वृद्धि रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Advertisement