Weather Update :उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार,छाएंगे बादल ओर बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

देहरादून में गुरुवार को भी सुबह से चटख धूप खिली रही और पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। हालांकि, शाम ढलते ही पारा तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे रात को ठिठुरन महसूस की जा रही है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

💠अगले कुछ दिन नहीं होगी बारिश

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

पर्वतीय क्षेत्रों में जरूर सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिन प्रदेश में वर्षा के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शुष्क मौसम के कारण ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

💠पर्वतीय क्षेत्रों में छाए रह सकते हैं बादल

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पारा सामान्य रह सकता है। सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल विकसित हो सकते हैं।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा धूप खिलेगी घाटी वाले क्षेत्र में सुबह कोहरा छाएगा।