Weather Update :उत्तराखंड में न्यूनतम पारे में कमी, मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्र मे हल्की बर्फबारी के आसार

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की आशंका नहीं है। चटख धूप खिलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम पारे में कमी आने लगी है।

जिससे सुबह-शाम तेजी से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी रविवार और सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

निचले इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। देहरादून में गुरुवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

💠मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है।

आगामी रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। निचले इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ सकती है। शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून , 26.4, 9.6 ऊधमसिंह नगर , 26.6, 10.4 मुक्तेश्वर , 15.4, 7.8 नई टिहरी , 19.4, 7.1

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *