ख़बर शेयर करें -

सितंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन मानसून की बारिश अभी भी जारी है. देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने आज यानी 28 सितंबर के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, जबकि उत्तराखंड, गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जानें देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  Almora:-पीएम मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 'चितई गोलू देवता' के दरबार में की विशेष पूजा-अर्चना, लगाया विशाल भंडारा

💠पहाड़ी राज्यों में बारिश

उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  # उत्तराखंड देवभूमि में घूमने आने वाले कुछ असमाजिक पर्यटकों की दबंगई

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रहेगी कहीं-कहीं पर हल्की से मध्य वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *