Weather Update :मौसम विभाग ने इन जिलों में जताई बारिश की संभावना,कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

उत्तराखंड में बीती शाम मौसम का मिजाज बदल गया. देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 31 मार्च तक अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

मौसम विभाग की ने उत्तराखंड में 31 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रहेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कई जगह ओलावृष्टि-बारिश कि संभावना है. वहीं, पौड़ी, टिहरी, चमोली, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश की है संभावना.

💠कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

💠देहरादून के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज देहरादून में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देहरादून में आज गरज के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 31 मार्च को भी देहरादून में ओलावृष्टि जारी रहेगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 01 अप्रैल को देहरादून में ओलावृष्टि और बारिश तो नहीं होगी, लेकिन आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠नैनीताल के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो नैनीताल में भी 31 मार्च तक ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, आज नैनीताल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. 31 मार्च को नैनीताल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. IMD की मानें तो 01 अप्रैल को नैनीताल में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. इसी के साथ गरज और बिजली चमकने सी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

💠अल्मोड़ा के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो अल्मोड़ा में 30 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया। वहीं, अल्मोड़ा में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो अल्मोड़ा में आज धूलभरी आंधी भी चल सकती है. 31 मार्च को भी अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा में सुबह से ही मौसम का हाल खराब रहा सुबह से ही आसमान में काले बादल के छाए रहे

अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है।