Weather Update :ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में लुढ़का पारा

0
ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। इसके कारण पश्चिमी हिमालयी इलाकों का मौसम बदल सकता है। उत्तर भारत के तमाम राज्यों में सर्दी बढ़ने लगी है।

रात की ठंड भी बढ़ रही है।

💠उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से पांच डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। लेकिन सुबह-सुबह कोहरा भी नजर आने लगा है। उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में पारा लुढ़क रहा है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों तथा उत्तर और उत्तर-पूर्व राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तापमान गिर रहा है। पूरे देश में ठिठुरन भरी सर्दी दस्तक देने वाली है। 

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:​'आदर्श चम्पावत' को बड़ी सौगात: CM धामी आज करेंगे टनकपुर अस्पताल में नई स्वास्थ्य सुविधाओं और डांडा ककनई में समग्र ग्राम विकास योजना का शुभारंभ

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से सुबह कोहरा छाए रहेगा दिन में चटकती धूप निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *