ख़बर शेयर करें -

शनिवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छा सकता है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार रात से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं, बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैरसैंण में धामी सरकार का मंथन: बजट सत्र के बीच भाजपा विधायक दल की अहम बैठक शुरू

🌸भारी बर्फबारी के चलते कही रास्ते हुए बंद

प्रदेश के ऊंचे इलाकों, जैसे औली, हेमकुंड साहिब, मुनस्यारी, और गंगोत्री में भारी बर्फबारी हुई, जिससे कई रास्ते बंद हो गए और विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। केदारपुरी में तीन फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। 

🌸बर्फबारी के चलते उड़ानें रद्द

चमोली और उत्तरकाशी में हाईवे अवरुद्ध हो गए थे, जिन्हें खोलने में समय लगा। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आई। हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं, जहां कुछ उड़ानें रद्द और कुछ देर से पहुंची। शनिवार से पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी की संभावना है, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप: कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे राज्य की प्रगति के तीन 'ग्रोथ ड्राइवर्स'

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार धूप बादल रहेंगे और वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *