Weather Update :अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना,निचले इलाकों में झोंकेदार हवा चलने के आसार

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए हैं। शुष्क मौसम में चटख धूप से पारा कुलांचे भरने लगा है। दून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

जो कि इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें और निचले इलाकों में झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। दून में सुबह से चटख धूप खिली रही। चटख धूप के कारण दिन में तपिश बढ़ गई। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी झोंकेदार हवाएं चलीं।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

💠बदल सकता है मौसम का मिजाज 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूड़ी को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके निधन से एक युग का अवसान हुआ'

💠झोंकेदार हवाएं चलने के हैं आसार

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। बता दें कि पहाड़ों पर अभी भी बर्फ जमी हुई है। पर्यटक पहाड़ों पर बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में धूप के साथ-साथ बादल और हवाई भी रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा दिन भर धूप खीली रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *