Weather Update :उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी,मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। इससे कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी तो राष्ट्रीय राजमार्गों पर है। वहीं चारधाम यात्रा मार्ग पर भी तीर्थयात्री मुश्किलें झेल रहे हैं।

💠इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने 16 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गर्जन के आकाशीय बिजली भी चमकने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए शिक्षक नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

मौसम के कहर से राज्य के कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​उत्तराखंड में मानसून का अलर्ट: 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 13 जिलों में आकाशीय बिजली चमकने का खतरा

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार समानता मौसम साफ रहेगा कुछ स्थानों पर रुक रुक वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *