उत्तराखंड का मौसम 10 जुलाई 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

🌸अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ढूंगाधारा में आबादी के बीच मिले तीन जहरीले रसेल वाइपर, रेस्क्यू टीम ने जंगलों में सुरक्षित छोड़ा

प्रदेश में बारिश के कारण 87 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार चमोली में 17, बागेश्वर में नौ, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में तीन, देहरादून में पांच, नैनीताल में सात, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में चार, उत्तरकाशी में राजमार्ग सहित 12 और टिहरी जनपद में 8 सड़कें बंद हैं।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत: अब आपदा में मौत पर मिलेंगे 8 लाख रुपये मुआवजा, अन्य श्रेणियों में भी सहायता राशि बढ़ी

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप बादल का रहा और रिमझिम बारिश रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम बारिश का रहेगा।

Advertisement