Weather Update :आसमान में छाए रहे बादल ठंड का असर बढ़ा, तापमान में भी आई गिरावट

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सहित जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को बर्फबारी और बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। भूस्खलन से जहां कश्मीर का सड़क मार्ग से देश-दुनिया का संपर्क कट गया, वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल के आसपास, रोहतांग दर्रा, शिकारी देवी और कमरूनाग में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

उधर, उत्तराखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया। कल दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश से मौसम में ठंडक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नैनीताल यूपी विधायक पुत्र के हूटर बजाने को लेकर एस.डी.एम नवाजिश खलिक से अभद्रता की एसडीएम ने कर भाई करते हुए गाड़ी की सीज

💠मौसम विज्ञान केंद्र  के अनुसार 14 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।

बदरीनाथ में पारा लुढ़ककर 1 डिग्री पहुंचा…बदरीनाथ धाम में अचानक मौसम बदलने से पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में शाम करीब चार बजे अचानक मौसम में बदलाव आया। पांच बजे धाम में हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि बारिश और बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन मौसम बदलने से धाम में शीतलहर चल रही है, जिससे यात्री ठंड से कांपते नजर आ आए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बड़ेछीना में पिकअप वाहन ने 4 वाहनों को मारी टक्कर,3 लोग घायल, चालक फरार

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

जिले में मौसम ने करवट बदली है बीते शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बने बादल छाए रहे जैसे ठंड का असर बढ़ गया है। धूप भी कब निकलेगा तापमान में गिरावट आई इससे लोगों को ठंड में ठीक होने के लिए मजबूर होना पड़ा।

💠अल्मोड़ा जिले में आज सुबह मौसम साफ रहेगा दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं सुबह शाम ठंड रहेगी.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *