ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, देहरादून समेत कई इलाकाें में आंशिक बादलों के बीच धूप के भी दर्शन होते रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम तक वर्षा और बर्फबारी के आसार बने रहे।

बादल मंडराने के बावजूद ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

खासकर देहरादून और ऊधमसिंह नगर में तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार काे पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और चटक धूप खिलने की संभावना है।

🌸जारी रही बादलों की आंख-मिचौली

सोमवार को यानी क‍ि आज दून में सुबह से ही बादल मंडराते रहे और वर्षा के आसार बने रहे। हालांकि, दोपहर में चटख धूप खिली और मौसम में गर्माहट महसूस की गई। शाम को भी बादलों की आंख-मिचौली जारी रही। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रहे और वर्षा-बर्फबारी में की संभावना बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां पूरी

🌸कल कैसा रहेगा मौसम

इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तर काशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटक धूप खिलने की संभावना है।

🌸नैनीताल में 22 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान

नैनीताल। शहर में सोमवार की दोपहर में खासी गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। शाम को बादल छाए रहने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई। नैनीताल में सोमवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। दोपहर में तपिश इतनी बढ़ गई कि धूप में बैठना मुश्किल हो गया।

🌸शाम होते ही बदल गया मौसम

यहां दोपहर तक मौसम का मिजाज गर्म रहा लेकिन शाम होते-होते बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। जिस कारण लोगों को आग व हीटर का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भिकियासैण और ताड़ीखेत के गांवों में किसानों को “खे़त बचाओ अभियान” के तहत किया गया जागरूक

🌸कल हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका अधिक असर गुरुवार को रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना रहेगी। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 78 व न्यूनतम 43 प्रतिशत रही। शहर में पर्यटकों की आमद बेहद कम रही।

🌸शहर- अधिकतम और न्यूनतम तापमान

देहरादून, 24.2 – 10.2

ऊधमसिंह नगर, 26.6 – 5.0

मुक्तेश्वर, 20.6 – 7.0

नई टिहरी, 17.1 – 9.4

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप बादल रहे अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार धूप बादल रहेंगे और वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *