Uttrakhand News:उत्तराखंड परिवहन निगम के रोडवेज डिपो की 43 पुरानी बसों की होगी नीलामी

उत्तराखंड परिवहन निगम के रोडवेज डिपो की कुछ बसें मानक के अनुसार पुरानी हो गई हैं। कुमाऊं में करीब 43 पुरानी बसों को निगम रिटायर करने जा रहा हैं। बसों की नीलामी के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
कुमाऊं मंडल के सभी रोडवेज डिपो के पास कुल मिलाकर 418 बसों हैं। इनमें से 43 बसें अपने निर्धारित किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं। ये बसें दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई रूटों पर बसें संचालित होती रही हैं। इनके इंजन, टायर आदि की स्थिति खराब हो गई है। इनमें ज्यादातर साधारण बसे ही हैं। इन्हें नीलाम करने की मंजूरी के लिए निगम अधिकारियों ने मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि पुरानी हुईं इन बसों को चलाने में निगम का काफी खर्चा होता है। आरएम (तकनीकी) टीकाराम ने बताया कि रोडवेज के मानकों के अनुसार, डिपो की चिह्नित ये 43 बसें आठ साल और आठ लाख किलोमीटर के सफर के मानक को पूरा कर चुकी हैं। बताया कि प्रस्ताव पास होते ही नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।