Weather Update:उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में आज बारिश की संभावना,तापमान में गिरावट आने के साथ बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर के लोद गाँव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित, वैज्ञानिकों ने दिए खेती के गुर

बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह बीते 10 वर्षों में सबसे कम रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खत्याड़ी पेयजल योजना का विरोध: चौमू के ग्रामीणों ने रोका संयुक्त निरीक्षण, उच्चस्तरीय जांच की मांग

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज धूप बादल रहेंगे और ठंडी हवाई चलेंगी।

Advertisement