Weather Update:उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी से भारी बारिश की चेतावनी,आकाशीय से बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट भी किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 28 जुलाई 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी से भारी बारिश की चेतावनी है जबकि अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश के दौर होने की संभावना है।

कहीं-कहीं आकाशीय से बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसका असर आज हो रहे दूसरे चरण के पंचायत चुनाव पर पड़ सकता है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कभी सर्द तो कभी गर्म बना हुआ है। कभी चटक धूप पसीने छुटा रही है तो कभी झमाझम बारिश गर्मी से राहत दे रही है। देहरादून में रविवार को सुबह से ही बारिश के दौर शुरू हो गये, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर तक बारिश थम गई लेकिन रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं और शाम के समय मौसम साफ हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां पूरी

देहरादून के ज्यादातर हिस्सों में 30 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। वहीं तापमान में भी गिरावट आई। 24 घंटे में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आया।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह से नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *अल्मोड़ा: न्याय के देवता चितई गोलू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने संभाली कमान*

आज देहरादून का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं । वही आज भी अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है। शेष जनपदों में गरज- चमक के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप बादल का रहा और बारिश भी रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम बारिश का रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *