Weather Update :कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी,5 और 6 जुलाई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

0
ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं गढ़वाल क्षेत्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि भारी बारिश के चलते आम जनता को सतर्क रहने की खास जरूरत है।

क्योंकि बीते कई दिनों से प्रदेश के अनेक हिस्सों में हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि भारी बारिश के चलते आम जनता को सतर्क रहने की खास जरूरत है। क्योंकि बीते कई दिनों से प्रदेश के अनेक हिस्सों में हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं, ऐसे में नदी नालों के आसपास जाने से बचें, अगर जरूरी हो तभी आवागमन करें अन्यथा भारी बारिश के बीच सुरक्षित स्थान पर ही रहें ताकि जान माल का नुकसान ना हो। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जुलाई से बारिश में कमी दर्ज होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की घोषणा

💠5 और 6 जुलाई को भारी बारिश

आपको बता दें कि प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है,वहीं गढ़वाल क्षेत्र में भी अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट 24 से 48 घंटे तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा जिला अस्पताल विवाद: "कांग्रेस के विरोध के बाद सरकार बैकफुट पर" — वैभव पांडे

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले सुबह से ही झमाझम बारिश रही, मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में आसमान में बादल छाए रहेंगे कहीं माध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *