Weather Update :उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,जानिए कैसा रहेगा अल्मोड़ा का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने फिर जोर पकड़ लिया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से पारा भी करीब सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

वहीं, कुमाऊं में कहीं-कहीं मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

💠इन जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। अगले दो दिन प्रदेश में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा का क्रम बना रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, डायलिसिस सुविधा शुरू करने के प्रयास

दून में बुधवार तड़के से ही हल्की से मध्यम बारिश का क्रम शुरू हो गया था। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। दिनभर बादल छाये रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होती रही।

💠प्रदेश में मानसून की बारिश का सिलसिला तेज

मानसून की बारिश के फिर जोर पकड़ने से दून समेत आसपास के क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला तेज हो गया है। इसके साथ ही दून में 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी करीब सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र और युवाओं की आवाज पर हमला: भूपेंद्र सिंह भोज*

दून में बुधवार को दिनभर में आशारोड़ी क्षेत्र में सर्वाधिक 80 मिमी वर्षा हुई। इसके साथ ही कई स्थानों पर जलभराव भी हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, शुक्रवार को वर्षा का क्रम फिर कुछ धीमा हो सकता है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

डीजे बुधवार अल्मोड़ा जिले में बारिश रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *