Uttarakhand Weather: मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंंड में मानसून अगले दो दिन और तीखे तेवर दिखा सकता है। मैदानी इलाकों में वर्षा के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाओं से दुश्वारियां बढ़ गईं हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

🌸आज इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को मौसम और ज्यादा सक्रिय रह सकता है। उत्तराखंंड के देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर की आशंका भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत: अब आपदा में मौत पर मिलेंगे 8 लाख रुपये मुआवजा, अन्य श्रेणियों में भी सहायता राशि बढ़ी

🌸तापमान में दर्ज की गई गिरावट

भारी बारिश के चलते ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। दून में पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। साथ ही वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत का धामी सरकार पर बड़ा हमला: रेखा आर्य और उनके पति को बताया 'बबली-बंटी', अमित शाह को दी खुली चुनौती

🌸लोगों से अलर्ट रहने की अपील

देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज वर्षा के दौर हो सकते हैं। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

Advertisement