उत्तराखंड हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में महत्वपूर्ण वादों की सुनवाई को अवकाशकालीन कोर्ट बैठेगी। इसके लिए मुख्य न्यायाधीश की अनुमति से अवकाशकालीन जजों का मनोनयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सूचना के अनुसार अवकाश की अवधि में 13 से 19 जनवरी तक न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, 20 से 26 जनवरी तक न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, 27 जनवरी से 2 फरवरी तक न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और 2 से 9 फरवरी तक न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित महत्वपूर्ण वादों की सुनवाई करेंगे। कोर्ट हफ्ते में दो दिन आवश्यक वादों की सुनवाई करेगी।

Advertisement