Uttrakhand News:उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारवीं की परीक्षा डेट शीट जारी,हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी, और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से होंगी शुरू

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी डेटशीट के अनुसार, राज्य में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी, 2025 से और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी।

डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in. पर उपलब्ध है। छात्र डेटशीट डाउनलोड करके महत्वपूर्ण तिथियां कैलेंडर में नोट कर सकते हैं।

🌸UK Board Exams: 21 फरवरी से 11 मार्च तक बोर्ड परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का आयोजन सुबह दो बजे से करेगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 और 1 बजे तक किया जाएगा। सूबे में बोर्ड परीक्षा का आगाज 21 फरवरी से हो जाएगा, जोकि 11 मार्च को समाप्त होंगी।

🌸2,23,403 परीक्षार्थी होंगे शामिल

शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद हैं।इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 1,13,690 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,09,713 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आज नगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा गोविंद सिंह कुंजवाल ने नगर प्रमुख प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में की चुनावी जनसभा

🌸Uttrakhand Board 10th Date Sheet 2025: 🌸10वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

🌸तिथि

🌸विषय

21 फरवरी, 2025

हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन), टाइपिंग (अंग्रेजी या हिंदी)

22 फरवरी, 2025

हिंदी

24 फरवरी, 2025

विज्ञान

25 फरवरी, 2025

उर्दू

27 फरवरी, 2025

हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)

28 फरवरी, 2025

गृह विज्ञान (1- केवल लड़कियों के लिए, 2- लड़कों और उन लड़कियों के लिए जिन्हें यह अनिवार्य विषय नहीं है)

1 मार्च, 2025

संस्कृत

3 मार्च, 2025

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

अंग्रेजी

5 मार्च, 2025

सामाजिक विज्ञान

6 मार्च, 2025

पंजाबी, बंगाली

7 मार्च, 2025

गणित

8 मार्च, 2025

सूचना प्रौद्योगिकी, रंजन कला

10 मार्च, 2025

व्यापारिक तत्व, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र, कृषि

11 मार्च, 2025

आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, इलैक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लंबर

🌸Uttrakhand Board 12th Date Sheet 2025: 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

🌸तिथि

🌸विषय

21 फरवरी, 2025

हिंदी

22 फरवरी, 2025

हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन), हिंदुस्तानी संगीत (ताल वादन)

24 फरवरी, 2025

सैन्य विज्ञान, शिक्षाशास्त्र

25 फरवरी, 2025

भूगोल, लेखांकन

27 फरवरी, 2025

इतिहास, जीव विज्ञान

28 फरवरी, 2025

समाजशास्त्र

1 मार्च, 2025

राजनीति विज्ञान

3 मार्च, 2025

ड्राइंग और पेंटिंग

4 मार्च, 2025

मनोविज्ञान, भौतिकी

5 मार्च, 2025

गृह विज्ञान

6 मार्च, 2025

अंग्रेजी

7 मार्च, 2025

पंजाबी

8 मार्च, 2025

रसायन विज्ञान

10 मार्च, 2025

अर्थशास्त्र

11 मार्च, 2025

आईटीईएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *