ख़बर शेयर करें -

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी के बड़े सियासी मायने हैं। इसे सिर्फ सांगठनिक उत्तरदायित्व से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।

असली संदेश नितिन नवीन की टीम में प्रतिनिधित्व से ज्यादा राज्य को मिले महत्व में समाहित है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक और इंटरनेट मीडिया सह-संयोजक जैसे दायित्वों के जरिए उत्तराखंड की मौजूदगी पार्टी के राजनीतिक नेतृत्व से लेकर संगठन संचालन तक पहुंची है।

🌸तीसरी बार सत्ता हासिल करने की जुगत में भाजपा

भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को कितना राजनीतिक महत्व दिया, इसे समझने के लिए राज्य के आकार व राजनीतिक भूमिका को साथ रखकर समझना होगा। लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिहाज से उत्तराखंड उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे बड़े राज्यों से काफी पीछे है।

इसके बावजूद राष्ट्रीय संगठन में चार चेहरों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिलना बताता है कि भाजपा के केंद्रीय ढांचे में राज्य को केवल संख्या के आधार पर नहीं देखा। भाजपा ने उत्तराखंड को चार अहम जिम्मेदारियां देकर उसकी राजनीतिक उपयोगिता सभी को बता दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था और लोक संस्कृति का संगम: बागेश्वर जनपद का प्रसिद्ध 'सनगाड़ नवमी मेला'-शंकर दत्त पाण्डेय

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में भाजपा तीसरी बार सत्ता हासिल करने की जुगत में है। चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड की हिस्सेदारी बढ़ने का असर प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन के बीच संवाद का दायरा बढ़ेगा।

दूसरा, वर्ष 2027 के चुनाव में राज्य से जुड़े मुद्दों और राजनीतिक विमर्श को राष्ट्रीय रणनीति के साथ जोड़ने के लिए प्रदेश के पास अधिक प्रभावी माध्यम होंगे। पार्टी ने राष्ट्रीय टीम में संगठन से जुड़े अनुभवी चेहरों को पद कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास भी किया है। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव की परीक्षा में यह बढ़ी हुई संगठनात्मक पहुंच कितनी राजनीतिक ताकत बढ़ा पाता है, भाजपा की असली कसौटी यही होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, डीबीटी से ₹147.34 करोड़ की पेंशन राशि हस्तांतरित

🌸अब जल्द प्रदेश प्रभारी का चयन

केंद्रीय टीम में प्रदेश के नेताओं को मिले उत्तरदायित्व के बाद अब जल्द ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी का नाम फाइनल होना है, बताया जा रहा है कि ऐसे नाम के चयन पर विचार किया जा रहा है जो पार्टी को चुनाव तक भरपूर समय दे सके और प्रदेश महामंत्री (संगठन) के चयन तक उनकी कमी को भी पूरा कर सके।

🌸केंद्रीय पदाधिकारियों का अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा: भट्ट

राष्ट्रीय टीम में शामिल चारों भाजपा नेताओं का लंबा संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के नेताओं पर जताए गए विश्वास से राज्य का मान बढ़ा है, इससे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करती है। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *