ख़बर शेयर करें -

 

विकास और कार्यकर्ताओं के बल पर 2027 में फिर बनाएंगे सरकार: तीरथ सिंह रावत

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दावा किया है कि बीजेपी 2027 के राज्य विधानसभा चुनाव में विकास के अपने ट्रैक रिकॉर्ड और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे तीरथ सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

 

 

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय नेतृत्व, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकास रथ को आगे बढ़ाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:तकनीकी शिक्षा हब के रूप में विकसित होंगे प्रदेश के 5-6 स्थान, मुख्य सचिव ने मांगे निर्देश

 

 

 

चुनावी चुनौतियों पर बोले— ‘जीत हासिल करेंगे’ 2027 के चुनाव से जुड़ी चुनौतियों के सवाल पर तीरथ सिंह रावत ने कहा, “हर काम में चुनौती होती है, लेकिन हम इस चुनौती को भी सहर्ष स्वीकार करते हुए आगे बढ़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के वक्त नहीं जागता, बल्कि वह साल के 365 दिन निरंतर समाज, देश और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से मैदान में सक्रिय रहता है।”

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा स्वतंत्रता का गौरवशाली इतिहास: देश को आजाद कराने में अल्मोड़ा और उसके शूरवीरों का ऐतिहासिक योगदान

 

 

 

उत्तराखंड के चौमुखी विकास का मॉडल पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस राज्य का निर्माण किया था, उसे संवारने का काम मोदी सरकार ने किया है। प्रदेश में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ नौजवानों को रोजगार देने का ऐतिहासिक काम हुआ है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि हमारा मॉडल स्पष्ट है— ‘विकास, विकास और केवल विकास’। इसी विकास, जनकल्याण और कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर 2027 में भाजपा एक बार फिर अपनी सरकार बनाएगी।

तीरथ सिंह रावत (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *