Uttrakhand News:उत्तराखंड में जल्द ही राशन के साथ खाद्य तेल के रूप में मिलेगा सरसों का तेल,खाद्य विभाग ने इसको लेकर जल्द प्रस्ताव करेगा तैयार

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में जल्द ही राशन के साथ खाद्य तेल के रूप में सरसों का तेल भी मिलने जा रहा है। खाद्य विभाग ने इसको लेकर जल्द प्रस्ताव तैयार करेगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाले एलपीजी गैस रिफिलिंग को बढ़ाने की भी तैयारी है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं । मंत्री ने मंगलवार को सभी जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि धान खरीद के मामले में इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश का आंकड़ा संतोषजनक रहा है और अधिकारियों को अगले वित्तीय वर्ष में इसे और अधिक बढ़ने के लिए कहा गया है। बैठक में राशन की दुकानों के आवंटन में महिला आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव को तेजी से स्वीकृत कराने के निर्देश भी मंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत आवश्यक और प्रभावी बदलाव है और इस पर तेजी से काम करें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:सृष्टि कंडारी संदिग्ध मौत मामला: अब CB-CID करेगी जांच, सीएम धामी ने गृह सचिव को दिए निर्देश

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राशन डीलरों का लाभांश और परिवहन भाड़ा भुगतान दिसंबर 2024 तक करने के निर्देश दिए गए हैं, इसमें से कुछ भुगतान अगले दो-तीन दिन में हो जाएगा । सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने जनपद में खाद्यान्न वितरण के लिए यूसी एक ही बार में पूरा सही व सटीक आकलन करके भेजें क्योंकि इसमें एक ही बार केंद्र से पैसा स्वीकृत होगा और अगर किसी जनपद से कम बजट की मांग की गई तो बाद में उसे संशोधित करना संभव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: प्रदेश में सड़क, सिंचाई और मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए ₹14 करोड़ स्वीकृत

बैठक में विभागीय मंत्री ने अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाले एलपीजी गैस रिफिलिंग को बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री नमक योजना के बारे में जनता का रिस्पांस किस तरह का है इसकी जानकारी भी मंत्री ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों से ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *