निर्मला  इंटर काॅलेज का 72वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा जल्द सरकार पांच हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रहे है।

डाॅ. धनसिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में तीस जनवरी तक 23 लाख बच्चों की आईडी बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि कौन छात्र किस क्षेत्र में है। सभी बच्चों को डिजिटल हेल्थ कार्ड मिल जाएगा। इससे पांच लाख रुपये तक हर बच्चे का फ्री इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में दस लाख से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

एलटी में 1500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज बनने जा रहे हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने जहां चाह वहां राह पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी। साथ ही गायन, नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वर्ष 137 अंक के साथ गांधी सदन प्रथम, 127 अंकों के साथ शास्त्री सदन दूसरे नंबर पर रहा।

शिक्षा मंत्री ने दोनों सदनों को पुरस्कृत किया। साथ ही 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक बाबू वर्गीस, प्रधानाचार्य अल्फोंस तिर्की, रमेश अमलानाथन, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल आदि मौजूद रहे।