Uttrakhand News :उत्तराखंड के भवाली की बेटी ने अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

ख़बर शेयर करें -

भवाली (नैनीताल)। ग्राम पंचायत नगारीगांव निवासी रेखा तिवारी ने अफ्रीका की किलिमंजारो और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर आरोहण कर नाम रोशन किया है। रेखा ने यह उपलब्धि अपने सहयोगी बंगलुरु के संदीप साह के साथ महज 14 दिनों में हासिल की।

💠रेखा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्थित एबीवीआईएम से प्रशिक्षण लेने के बाद ऊंचे पर्वतों को फतह करने का मन बनाया। कंम्प्यूटर इंजीनियर रहीं रेखा ने बताया कि नौकरी छोड़कर उन्होंने यात्रा शुरू की। बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के बदलते वातावरण और लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी में आफत की बारिश: ला-झेकला में नाला उफान पर, धारचूला में दर्जनों सड़कें बंद

💠उन्होंने 48 की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। कहा कि वह दुनिया की सभी ऊंची चोटियों को फतह करना चाहती है.