उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद परीक्षाफल जारी करने की तैयारियां शुरू करेगा। 21 मार्च से 29 मूल्यांकन केंद्रों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में भूचाल: 23 साल पुराना ‘जेनी प्रकरण’ फिर गरमाया, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर लगे गंभीर आरोप

इसके लिए साढ़े चार हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड के अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने बताया कि मूल्यांकन का काम चार अप्रैल तक चलेगा। अभी तक 60 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाएं जांचने का काम हो चुका है। बताया कि 20 अप्रैल तक हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement