Uttrakhand News :परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए बदली एक चेकपोस्ट,सभी चेकपोस्ट पर बुधवार से पीआरडी जवान, आउटसोर्स कर्मचारी ड्यूटी करेंगे शुरू

परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एक चेकपोस्ट बदल दी है। सभी चेकपोस्ट पर बुधवार से पीआरडी जवान, आउटसोर्स कर्मचारी ड्यूटी शुरू कर देंगे। परिवहन मुख्यालय ने जिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वह आठ मई से तैनात हो जाएंगे।

कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टरवार चलेगी। परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने चारधाम यात्रा चेकपोस्ट के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत आठ मई से 18 मई का एक रोस्टर है, जबकि दूसरा रोस्टर 19 मई से 29 मई तक चलेगा। परिवहन विभाग ने पीआरडी और संविदा आउटसोर्स कर्मियों को भी चेकपोस्ट पर तैनात किया है, जो एक मई से ज्वाइन कर लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

डामटा चेकपोस्ट को हटाकर विकासनगर-यमुना पुल मार्ग पर बाड़वाला चेकपोस्ट बनाया गया है। भद्रकाली, तपोवन, कुठालगेट, सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर भी कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया, सभी चेकपोस्ट पर एक मई से पीआरडी, आउटसोर्स कर्मचारी तैनात होंगे। विभागीय कर्मचारी आठ मई से अपनी ड्यूटी देंगे। परिवहन मुख्यालय ने सभी आरटीओ, एआरटीओ को स्पष्ट निर्देश दे दिए कि वे ड्यूटी वाले कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि के लिए कार्यमुक्त कर दें।

💠बिना वाजिब कारण छुट्टी नहीं मिलेगी

यह भी पढ़ें 👉 

चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के कर्मचारियों को वाजिब कारण के बिना छुट्टी नहीं मिलेगी। परिवहन मुख्यालय ने इस संबंध में सभी को निर्देशित कर दिया है। यात्रा ड्यूटी के दौरान यह नियम लागू रहेगा।