Uttrakhand News :सड़क किनारे घास काट रही महिला पर किया टाइगर ने हमला,महिला गंभीर रूप से हुई घायल

कॉर्बेट पार्क व रामनगर वन प्रभाग की सीमा पर रिंगोडा से 200 मीटर रामनगर की तरफ सड़क किनारे घास काट रही एक महिला पर किया टाइगर ने हमला जिसमें महिला गंभीर रूप से हुई घायल, बड़ी बहन तारा देवी बाघ से लड़कर लड़कर छोटी बहन को बाघ के मुँह से खींचकर लाई।

रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में महिला का उपचार चल रहा है। रामनगर वन प्रभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

💠बाघ के नाखूनों के गंभीर निशान

कॉर्बेट व रामनगर वनप्रभाग की सीमा पर रामनगर- गर्जिया नेशनल हाईवे 309 मार्ग पर रिंगोडा से 200 मीटर रामनगर की तरफ एक टाइगर ने घास काट रही 40 वर्षीय महिला लीला देवी पर हमला कर दिया। जिसमें महिला के सीने पर, कान पर गर्दन पर बाघ के नाखूनों के गंभीर निशान है। महिला का उपचार रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  National News:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

💠लीला देवी पर किया हमला

लीला देवी उम्र 40 वर्ष अपनी बड़ी बहन तारा देवी व एक अन्य सरस्वती देवी के साथ रिंगोड़ा के पास घास काट रही थी। इसी बीच बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। बाघ लीला देवी को जंगल की ओर ले जाने लगा। इसी बीच बड़ी बहन तारा देवी ने होहल्ला करते हुए अपनी बहन को पकड़ लिया और बाघ से संघर्ष करते हुए अपनी बहन को बचा लिया। बता दें कि लीला देवी रामनगर के आमडंडा खत्ते की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:बिन्तोला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम: आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक बोले- 'ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी हैं कार्यकर्ता'

💠महिला अभी खतरे से बाहर

वही जानकारी देते हुए रामनगर वानप्रभाग के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि यह घटना शाम की है। जब तीन महिलाएं रिंगोडा के पास घास काट रही थी, तो बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना रामनगर वन प्रभाग के रिंगोड़ा ब्लॉक कक्ष संख्या दो, मार्ग के किनारे की है। महिला का उपचार रामदत्त जोशी चिकित्सालय में करवाया जा रहा है और महिला अभी खतरे से बाहर है।