Uttrakhand News :उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक हुआ इतने फीसदी मतदान, जाने मतदान केंद्रों की स्थिति

उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 54.09 फीसदी मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। वहीं कुछ बूथों पर मतदान के लिए लोगों का इंतजार होता रहा, लेकिन लोग नहीं पहुंचे।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में उत्तराखंड की पांच सीटों में शामिल गढ़वाल सीट के लिए रुद्रप्रयाग जनपद में अपराह्न 3 बजे तक कुल 47.42 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस दौरान केदारनाथ विस में 49.11 और रुद्रप्रयाग विस में 45.97 फीसदी मतदान हुआ। जिले में कुल 1 लाख 95 हजार 623 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें 97250 पुरुष और 98373 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में 5295 युवा मतदाता भी हैं, जो पहली बार वोट दे रहे हैं। जिले के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। साथ ही महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति ज्यादा उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ राजकीय जूनियर हाईस्कूल खुरड़ में मतदान भी किया।

विकासनगर के श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर स्थित मतदान स्थल में मतदान कर्मी कमल सिंह (46) के अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले जाया गया। जहां से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन डोगरा ने उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया।

उत्तराखंड में तीन बजे तक 45.62% मतदान हुआ है। जबकि 2019 में तीन बजे तक 48.42% मतदान हुआ था। उत्तरकाशी के सेकू गांव में बने बूथ पर केवल 11 मत पड़े। इसमें सभी कर्मचारी शामिल हैं। गांव के किसी व्यक्ति ने अभी तक मतदान नहीं किया। वहीं कासला में 14 मतदान पड़े। वहीं मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: जब राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने संस्कृत में दिया संबोधन, हर कोई रह गया अचंभित

नैनीताल 49.94

हरिद्वार 49.62

अल्मोड़ा 38.43

टिहरी 44.95

गढ़वाल 42.12

टिहरी गढ़वाल में एक नवविवाहित जोड़े ने पीडब्लूडी बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी से वोट करने की अपील की और कहा कि देश और राज्य के विकास के लिए सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

जनपद हरिद्वार में 01 बजे तक 44.00 और देहरादून जिले की तीन विधानसभा को जोड़कर पूरे हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 39.41 प्रतिशत मतदान हुआ। हरिद्वार ग्रामीण में सबसे ज्यादा 48.55 प्रतिशत व ऋषिकेश विधानसभा में सबसे कम 32.80 मतदान हुआ है।

रुड़की में राजकीय इंटर कॉलेज में मतदान के लिए आई एक महिला ने चुनाव अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। जिससे मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। महिला मतदान केंद्र पर पर्ची लेकर आईं थी। इस दौरान वह अपना आधार कार्ड लाना भूल गई। महिला ने चुनाव अधिकारी को मोबाइल में पड़ा अपना आधार कार्ड दिखाया। इस पर चुनाव अधिकारी भड़क गए।

💠उत्तराखंड में पांचों सीटों पर एक बजे तक 37.33% मतदान हुआ हैं

नैनीताल – 40.56%

हरिद्वार – 39.41%

अल्मोड़ा – 32.60%

टिहरी – 35.29%

गढ़वाल – 36.60%

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर एक बजे तक 37.33% मतदान हुआ है। 12 से 13 स्थानों पर मतदान का बहिष्कार किया गया है। चकराता में सड़क न बनने से नाराज़ लोगों को चुनाव आयोग समझाने में जुटा है।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी सीएचसी में सुविधाओं की माँग: 29 सितंबर से तीन दिवसीय धरने पर बैठेंगे डॉ. नीरज पंत

रुद्रप्रयाग जिले में एक बजे तक 40 फीसदी मतदान हो चुका है। जिले में रुद्रप्रयाग विस में 40.5 और केदारनाथ में 42 फीसदी मतदान हो चुका है।

उत्तराखंड में कई बूथों पर सन्नाटा पसरा है। राजधानी देहरादून के छावनी उच्च प्राथमिक विद्यालय क्लेमेनटाउन में मतदाता नहीं पहुंच रहे हैं। मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े। आसपास के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। पुलिस,प्रशासन लोगों को समझाने में जुटी है, लेकिन मोटीधार,मसराना,बीच कफलानी, लोहारी गढ़,दोक,पटरानी और रतनाली गाड के ग्रामीण वोट डालने को तैयार नहीं। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मतदाताओ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं थराली के देवराड़ा मतदान केंद्र पर भी अभी तक कोई मतदाता नहीं पहुंचा।

💠जनपद हरिद्वार में समस्त विधानसभावार समय 11:00 बजे तक का मतदान

हरिद्वार 20.03%

रानीपुर 27.42%

ज्वालापुर- 28.50%

भगवानपुर 31.21%

झबरेडा 31.68%

पिरान कलियर 24.29%

रूड़की 20.94%

खानपुर- 31.12%

मंगलौर 27.75 %

लक्सर 29.74%

हरिद्वार ग्रामीण 33.23%

💠कुल मतदान- 27.75%

लोकतंत्र के चुनावी महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। बुजुर्ग मतदाता भी तमाम दिक्कतों के बावजूद पूरे उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे रहे हैं। राजधानी देहरादून निवासी पुष्पा भल्ला ने ऑपरेशन होने के बावजूद अपनी जिम्मेदरी बखुबी निभाई। बेटा उन्हें पोलिंग बूथ ले गया।