Uttrakhand News :उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार देर शाम बाद ही मौसम ने बदली करवट,केदारनाथ धाम,गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर हुई बर्फबारी

केदारनाथ धाम में बर्फबारी की ताजा तस्वीरे आज सुबह-सुबह सामने आई। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार देर शाम बाद ही मौसम ने करवट बदली। गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी बर्फबारी हुई।

वहीं, चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। जबकि, हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम भी बर्फबारी होने से प्रभावित हुआ है। 

जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से होमगार्ड समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

उधर, हर्षिल घाटी में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह से ही मौसम शुष्क बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026: सीएम धामी ने प्रवासियों को बताया प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर, कहा- देवभूमि आएं तो अपने गांव जरूर जाएं

उधर, मौसम विभाग ने शाम तक पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है.

Advertisement