Uttrakhand News :उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला 22 मार्च से हो सकता है प्रारंभ

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला 22 मार्च से प्रारंभ हो सकता है। प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन टोली की सोमवार देर रात प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक में नामांकन के संबंध में चर्चा हुई।

यद्यपि, बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव से संबंधित नामांकन एवं अन्य सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। एक बार फिर चर्चा के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां घोषित की जाएंगी।

प्रत्येक प्रत्याशी के नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी कुछ कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की उपस्थिति में हुई बैठक में पार्टी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह (टिहरी गढ़वाल), अजय टम्टा (अल्मोड़ा) व अजय भट्ट (नैनीताल- ऊधम सिंह नगर) शामिल हुए, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं गढ़वाल सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत अन्यत्र कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण नहीं पहुंच पाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी रणनीति, नामांकन, आगामी दिनों में होने वाली सभाओं, बैठकों समेत अन्य कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी व राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत लोकसभा प्रभारी भी उपस्थित थे।

💠भाजपा के केंद्रीय नेतृत्‍व ने ली ये जानकारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बैठक के बाद जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य स्टार प्रचारकों के साथ ही सभा स्थलों के बारे में जानकारी ली गई है। इसकी सूची भी मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श के बाद स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जाएगी। भट्ट के अनुसार यह भी तय किया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक सभी प्रत्येक बूथ के एक-एक पन्ने में शामिल मतदाताओं की चिंता करेंगे।ये संगठनात्मक कार्यक्रम भी हुए तयभट्ट के अनुसार बैठक में सांगठनिक कार्यक्रम भी तय किए गए।

उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को प्रदेश की धामी सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠जनता देख रही डबल इंजन का दम : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डबल इंजन का दम प्रदेश की जनता देख रही है। ऐसे में नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने को लेकर जनता में उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अक्सर कहते हैं कि उनका उत्तराखंड से कर्म-मर्म का रिश्ता है। एक परिवार की तरह वह प्रदेश का ख्याल रखते हैं।

राज्य की जनता भी अपने संरक्षक प्रधानमंत्री को पिछले दो चुनावों की भांति इस बार भी पांचों सीटें देगी।दिल्ली दौरे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ सरकारी कार्य थे। इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित बाह्य सहायतित योजनाओं के बारे में संबंधित मंत्रालयों से बात की गई।

बिजली का कमिटमेंट बढ़ाने के संबंध में ऊर्जा मंत्रालय से बातचीत की गई। एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक विभिन्न दलों के 11 हजार से ज्यादा लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में जो भी सहभागी बनना चाहता है, पार्टी उसका स्वागत करेगी।