Uttrakhand News :गणतंत्र दिवस परेड पर सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

0
ख़बर शेयर करें -

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान शुक्रवार को यहां निकाली गयी झांकियों में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला।

परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान प्रदर्शित इस झांकी के लिए पहला पुरस्कार सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी और संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के एस चौहान को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया।

तिवारी ने कहा कि ‘विकसित उत्तराखण्ड’ विषय पर बनाई गई झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की एक महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, रामदाना तथा कौंणी की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून में हाईटेक फूड लैब तैयार; अब मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा

उन्होंने बताया कि झांकी के मध्य भाग में ‘होम स्टे’ को दिखाया गया है जिससे पहाड़ों में हजारों ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, स्वयं सहायता समूह में कार्य करते हुए स्थानीय महिलाओं व सुदूर पहाडों में सौर ऊर्जा तथा मोबाईल टावर को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:update लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति का हुआ गठन

उन्होंने बताया कि झांकी के आखिरी भाग में ऑल वेदर सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोप-वे तथा भारत के प्रथम गांव माणा के लिए सड़क संपर्क को दर्शाया गया है। इन योजनाओं से उत्तराखंड में यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है।

झांकी की डिजाइन, अवधारणा व निर्माण चौहान के निर्देशन में किया गया है। झांकी के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *