Uttrakhand News :पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा अब सप्ताह में छह दिन होगा संचालित

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में अब पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। अभी तक यह हेली सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित हो रही थी। अब सप्ताह में छह दिन संचालन होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिलेगी।

प्रदेश में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस समय प्रदेश से सभी प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जा चुका है। हाल ही में प्रदेश सरकार अयोध्या, लखनऊ और अमृतसर के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू कर चुकी है।

💠प्रदेश के भीतर बढ़ाया जा रहा हवाई सेवाओं का दायरा

प्रदेश के भीतर भी हेली व हवाई सेवाओं, दोनों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। कुछ समय पूर्व देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ किया था। यह हवाई सेवा पहले भी सप्ताह में छह दिन संचालित होनी प्रस्तावित थी। यद्यपि, तकनीकी कारणों के चलते इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उपनल कर्मचारियों की बड़ी जीत: अब 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी, समान कार्य-समान वेतन के साथ मिलेंगे ये नए लाभ

💠समस्या हुई दूर, अब छह दिन होगा संचालन

अब हवाई सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ने अवगत कराया है कि हवाई सेवा के संचालन में आ रही तकनीकी समस्या दूर हो गई है और इसका अब सप्ताह में छह दिन संचालन किया जा सकेगा। प्रदेश में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले शुरू की जा रही यह सेवा निश्चित रूप से स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस एक दिन यह सेवा संचालित नहीं होगी। जल्द ही इसकी समय सारिणी जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता के लिए जल्द लॉन्च होगी वेबसाइट, अब ऑनलाइन होंगे आवेदन

💠सीएम धामी ने कही ये बात

पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा से स्थानीय निवासियों को आवागमन में और अधिक सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही सीमांत क्षेत्र के पर्यटन को भी विस्तार मिलेगा व स्थानीय निवासियों की आजीविका में भी वृद्धि होगी। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *