Uttrakhand News :रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनंत अंबानी ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किये 25 करोड़

आपदा प्रभावित उत्तराखंड की मदद के लिए अनंत अंबानी आगे आए हैं।रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की है।
💠मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को दिए गए सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अंबानी के प्रति आभार जताया।
मुख्यमंत्री धामी से शुक्रवार को उनके आवास पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी ने भेंट की और उन्हें 25 करोड़ की राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह भी उपस्थित थे।
💠भोज में सम्मिलित होने नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम को नई दिल्ली पहुंच गए। वह जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रपति की ओर से शनिवार को दिए जाने वाले रात्रि भोज में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद नई दिल्ली रवाना हुए।
💠माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों से भी भेंट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री रविवार को देहरादून लौटेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें